मुंबई में उद्योगपतियों से मिलेंगे नेतन्याहू

मुंबई। इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का मुंबई दौरा काफी व्यस्त रहने की उम्मीद है। इस दौरान वह नाश्ता उद्योगपतियों के साथ करेंगे, उसके बाद 26/11 के आतंकवादी हमले में मारे गये लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। इसी के साथ अन्य कार्यक्रमों के साथ ही बालीवुड के एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

भारत यात्रा पर पहुंचे नेतन्याहू का सुबह का जलपान उद्योगजगत के चुनींदा प्रमुख उद्योगपतियों के साथ होगा। इनमें महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा समूह के आनंद महिन्द्रा, पिरामल उद्योग समूह के अजय पिरामल, गोदरेज समूह के आदि गोरदेज और आईसीआईसीआई बैंक की प्रमुख चंदा कोचर के उपस्थित रहने की संभावना है।

 

इसके बाद नेतन्याहू दक्षिण मुंबई में भारत-इस्राइल सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंन्द्र फडणवीस भी उपस्थित होंगे।

नेतन्याहू और मुख्यमंत्री फडणवीस के बीच अलग से बैठक भी होगी जिसके बाद फडणवीस की तरफ से नेतन्याहू और उनके साथ आये प्रतिनिधिमंडल के लिये दोपहर का भोजन रखा गया है।

इसके बाद नेतन्याहू नरीमन हाउस जायेंगे जहां वह 11 साल के मोशे हॉजबर्ग से मिलेंगे। मोशे के पिता रबी गेवरिल हॉजबर्ग और माता रिवका नरीमन हाउस पर 2008 में हुये आतंकवादी हमले में मारे गये थे।

 

मोशे कल ही मुंबई पहुंचा है। मोशे उस स्थान पर नौ साल बाद लौटा है जहंा उसका बचपन बीता था। नेतन्याहू इसके बाद ताज होटल में यहूदी समुदाय के 25 से 30 लोगों से मुलाकात करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *