Netanyahu : संयुक्त राष्ट्र के साथ संबंधों की होगी दोबारा समीक्षा

येरूशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने आज कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र के साथ अपने संबंधों पर दोबारा विचार करेगा।इजरायली प्रधानमंत्री का यह बयान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में फिलीस्तीन में अवैध इजरायली बस्तियों को खत्म करने और वहां जारी अन्य गतिविधियों को तुरंत समाप्त करने संबंधी प्रस्ताव के पारित होने के बाद आया है। Netanyahu

Netanyahuइस प्रस्ताव में इजरायल से पूर्वी येरूशलम समेत फिलीस्तीन के इलाके को खाली कर वहां चल रही अन्य गतिविधियों को तुरंत समाप्त करने की मांग की गई है। इस प्रस्ताव पर 15 सदस्यीय सुरक्षा परिषद में कल मतदान हुआ था जिसमें अमेरिका ने हिस्सा नहीं लिया था।

गौरतलब है कि अमेरिका इस मामले में परंपरागत तौर पर इजरायल का समर्थन कर उसे अब तक संयुक्त राष्ट्र की कार्रवाई से बचाता आया है लेकिन इस बार उसने ऐसा नहीं किया।
नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्रालय को निर्देश देकर एक माह के भीतर संयुक्त राष्ट्र के साथ हर प्रकार के अनुबंधों का दोबारा मूल्यांकन करने के लिए कहा है।

नेतन्याहू ने कहा कि इसमें संयुक्त राष्ट्र के संस्थानों को इजरायल की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद और उसके प्रतिनिधियों की इजरायल में मौजूदगी भी शामिल है।
www.naqeebnews.com

# Netanyahu

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *