नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से 80 की मौत

काठमांडू। पूर्वी, मध्य और पश्चिमी नेपाल के कई जिलों में 25 जुलाई से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से आयी बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में करीब 80 लोगों की मौत हो गयी। पश्चिमी नेपाल का प्यूथान जिला सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जहां भूस्खलन और बाढ़ के कारण 36 लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि गुल्मी में सात, बागलुड़ में छह, पाल्पा और रोल्पा में चार-चार, मकवानपुर में तीन, अर्गाखाची, झापा और रूपेनढेही में दो-दो लोगों की मौत हुई है।

Nepal-Floods

राहत और बचाव कार्य में लगे नेपाली अधिकारियों के मुताबिक काठमांडो, डोलखा, सर्लाही, पर्वत, उदयपुर, डांग, कपिलवस्तु, बारा और सप्तारी में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कम-से-कम 43 लोग लापता हैं। भारी बारिश से नेपाल के विभिन्न इलाकों में बाढ़ आ गयी है भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं जिससे हजारों लोगों का जीवन खतरे में आ गया है। इस वजह से हजारों घर और पुल बह गए। सेना के जवानों को बाढ़ से प्रभावित 14 जिलों में राहत और बचाव कार्य के लिए लगाया गया है। पश्चिमी नेपाल का प्यूथान जिला सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जहां भूस्खलन और बाढ़ के कारण 36 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *