नीतू कपूर ने दादी बनने की ख़ुशी को सोशल मीडिया पर शेयर किया

इस समय सोशल मीडिया पर कपूर परिवार के नए सदस्य की चर्चा है। इस पर बधाई और ट्रोल वाले मीम्स जमकर जारी है। आज आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी की खबर पर नीतू कपूर बेहद खुश नजर आईं।

नीतू कपूर ने दादी बनने की ख़ुशी को सोशल मीडिया पर शेयर किया

रिद्धिमा कपूर ने पहले ही कपल के लिए एक प्यारा सा नोट लिखा। नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की।

नीतू कपूर की शेयर की गई इस तस्वीर में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बड़ी ही सुन्दर जगह पर खड़े हैं। दोनों एक दूसरे में मगन हैं। इस पर नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- ‘ईश्वर का आशीर्वाद रहे।’ आगे उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाया।

नीतू कपूर की इस पोस्ट पर आलिया ने भी रिएक्शन दिया है। जवाब में आलिया ने कहा- ‘मेरी पसंदीदा तस्वीर।’ इसके बाद उन्होंने ये फोटो अपनी प्रोफाइल पर लगाया।

नीतू कपूर की इस पोस्ट पर कई फ़िल्मी हस्तियों के कॉमेंट हैं। जिसमे अनिल कपूर लिखते हैं- ‘मुबारकां जी मुबारकां।’ सोनम कपूर कहती हैं, ‘बधाई हो नीतू आंटी।’ इनके साथ अमृता अरोड़ा, मनीष पॉल और करण कुंद्रा सहित फैंस के भी कमेंट हैं।

आलिया भट्ट ने सोनोग्राफी की एक फोटो शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी दी। रणबीर कपूर उनके साथ बैठे दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *