सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा घोषित हुआ नीट यूजी का रिजल्ट

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज मेडिकल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। नीट यूजी का ये रिज़ल्ट सिटी व सेंटर वाइज जारी किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा घोषित हुआ नीट यूजी का रिजल्ट

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पीडीएफ फाइनल में स्टूडेंट्स की पहचान गोपनीय रखी गई है। उसका नाम नहीं बताया गया है।

नीट यूजी 2024 सत्र के परीक्षार्थी अपना रिज़ल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए http://exams.nta.ac.in/NEET या neet.ntaonline.in पर जाकर सभी सेंटरों के अभ्यर्थी अपना रिज़ल्ट चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपना रिज़ल्ट राज्य और सिटी के आधार पर चेक कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने नीट विवाद में माना है कि हजारीबाग और पटना में पेपर लीक की घटना हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने 40 से अधिक याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए एनटीए को नीट का रिजल्ट शहर और केंद्र वाइज फिर से जारी करने का निर्देश दिया था। इसके लिए शीर्ष न्यायालय ने केंद्र को आज, 20 जुलाई दोपहर तक का समय दिया था।

नीट-यूजी के नतीजे चार जून को घोषित किए गए थे। पेपर लीक विवाद के बाद सुप्रीम कोर्ट अनियमितताओं के संबंध में कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। इस मामले में अगली सुनवाई 22 जुलाई को होनी हैं

नीट-यूजी 2024 की परीक्षा पांच मई को 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर आयोजित कराई गई थी। इसमें 14 विदेशी शहर भी शामिल हैं। इस बार तक़रीबन 24 लाख से अधिक बच्चे इस परीक्षा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *