अगले महीने होगी नीट-पीजी परीक्षा

नीट-पीजी 2024 की परीक्षा फिर से आयोजित की जाएगी। ये इम्तिहान दो पालियों में 11 अगस्त को होगा।

अगले महीने होगी नीट-पीजी परीक्षा

एनबीईएमएस यानी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने नीट-पीजी परीक्षा की नई तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। अब ये परीक्षा दो पालियों में 11 अगस्त को कराई जाएगी।

एग्जामिनेशन बोर्ड ने ये जानकारी एक नोटिस के साथ जारी की है जिसमे पूरे विवरण के साथ सम्बंधित जानकारी साझा की गई है।

नोटिस द्वारा साझा की गई जानकारी में बताया गया है-

  • नीट-पीजी 2024 परीक्षा का आयोजन फिर से किया गया है।
  • 11 अगस्त 2024 को दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी।
  • नीट-पीजी 2024 में उपस्थित होने की पात्रता के उद्देश्य से कट-ऑफ तिथि 15 अगस्त 2024 ही रहेगी।

परीक्षा के आयोजन से सम्बंधित आगे की जानकारी एनबीईएमएस की वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है। आवेदक https://natboard.edu.in से जुड़े रहकर सभी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।

अथवा किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण की जानकारी हेतु https://exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर वीजिट कर सकते हैं।

गौरतलब है कि नीटी-पीजी की परीक्षा 23 जून को होनी थी। लेकिन, इस बीच कथित पेपर लीक के विवाद के चलते इसे स्थगित कर दिया गया था।

बताते चले कि नीट-पीजी का आयोजन देश भर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में पीजी मेडिकल कोर्सेस में नामांकन के लिए एमबीबीएस डिग्री धारकों की पात्रता का आकलन करने के लिए किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *