फिनलैंड में नीरज चोपड़ा ने अपना रिकॉर्ड तोड़कर जीता रजत

टोक्यो ओलिंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने पावो नुरमी गेम्स में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिनलैंड में चोपड़ा ने खेल के दौरान 89.30 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो का प्रदर्शन किया। इसके साथ उन्होंने अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में रजत पदक जीत लिया है।

फिनलैंड में नीरज चोपड़ा ने अपना रिकॉर्ड तोड़कर जीता रजत

बीते 10 महीनों में नीरज का यह पहला टूर्नामेंट था और उन्होंने दूसरे प्रयास में 89.30 का थ्रो किया जो कि अब उनका निजी सर्वश्रेष्ठ थ्रो बन गया है। पहले प्रयास में नीरज ने 86.92 मीटर थ्रो किया था। नीरज के तीसरे, चौथे और पांचवें प्रयास अमान्य रहे। अपने अंतिम प्रयास में नीरज ने 85.85 मीटर के थ्रो के साथ समापन किया। अपना पिछले रिकॉर्ड तोड़ने वाले नीरज फिनलैंड के ओलिवियर हेलांडेर से पीछे रहते हुए दूसरे स्थान पर रहे। ऐसे में नीरज को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

टोक्यो ओलंपिक में खेलने के बाद यह जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का पहला टूर्नामेंट है। टोक्यो ओलिंपिक में नीरज 87.58 मीटर का थ्रो कर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना चुके हैं। टोक्यो के इस थ्रो नीरज ने स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा किया था।

1957 से नुरमी गेम्स फिनलैंड के सबसे बड़े ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में से एक है। यह वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर मीट का भी हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *