नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वह सिलेसिया डायमंड लीग में भाग नहीं लेने के बावजूद 2025 डायमंड लीग के फाइनल में पहुंच गए हैं। डायमंड लीग 2025 का फाइनल मुकाबला 27 और 28 अगस्त को स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में खेला जाएगा।

भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा के साथ त्रिनिदाद टोबैगो के केशोर्न वाल्कोट और जर्मनी के जूलियन वेबर ने भी फाइनल मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
बताते चलें कि बीते वर्ष डायमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा को एंडरसन पीटर्स से 0.01 मीटर के मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। जिसकी वजह से वो दूसरे स्थान पर रहे।
नीरज को 16 अगस्त को फाइनल मुकाबले से पहले पोलैंड के सिलेसिया में डायमंड लीग प्रतियोगिता में भाग लेना था जहां उनका मुकाबला पाकिस्तान के अरशद नदीम से होने की उम्मीद थी। लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता से अपना नाम वापस ले लिया था।
जवेलिन थ्रो की नई रैंकिंग जो सिलेसिया डायमंड लीग के बाद जारी की गई, से पता चलता है कि नीरज के दो डायमंड लीग मुकाबलों में 15 अंक हैं, जिसकी वजह से वो तीसरे स्थान पर हैं। नीरज ने दो में से एक में खिताब जीता था और दूसरे में वे दूसरे स्थान पर आए थे। वहीँ लिस्ट के अनुसार केशोर्न वाल्कोट 17 अंकों के साथ पहले और जूलियन वेबर 15 अंको के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
याद दिला दें कि आखिरी बार बेंगलुरु में आयोजित क्लासिक में भाग लेने वाले नीरज चोपड़ा ने ने गोल्ड मेडल हासिल किया थ। इस्सके अलावा दोहा डायमंड लीग में इस सीजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके नीरज 90 मीटर का आंकड़ा पार कर चुके हैं। उन्होंने लीग में 90.23 मीटर की थ्रो की थी, लेकिन जुलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे। इसके बाद नीरज ने पेरिस डायमंड लीग में में 88.16 मीटर के थ्रो के साथ लीग जीता था।
इस बाद नीरज का अगला लक्ष्य विश्व चैंपियनशिप के खिताब को डिफेंड करना होगा। यह मुक़ाबला डायमंड लीग फाइनल के बाद 13-21 सितंबर तक टोक्यो में खेला जाएगा।














