नीरज चोपड़ा को मिला भारतीय सेना में प्रमोशन

ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में प्रमोशन मिला है। नीरज को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर नियुक्त किया जा रहा है। यह जानकारी रक्षा मंत्रालय द्वारा भारत सरकार की साप्ताहिक अधिकृत पत्रिका, गेजेट ऑफ इंडिया से मिली है।

नीरज चोपड़ा को मिला भारतीय सेना में प्रमोशन

नीरज इससे पहले आर्मी में सूबेदार के पद पर तैनात थे। उन्हें यह रैंक 16 अप्रैल 2025 से मिली हुई है। अब नीरज सूबेदार नहीं बल्कि टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर तैनात हैं।

नीरज चोपड़ा को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक प्रदान की गई है। बताते चलें कि एथलीट नीरज को भारत की टेरिटोरियल आर्मी रेगुलेशन, 1948 के Para-31 के तहत मिली थी। साल 2016 में उन्हें राजपूताना राइफल्स में सूबेदार के पद सम्मिलित किया गया था और अब उनको इस पद से प्रोमोट किया गया है।

नीरज ने साल 2016 की आईएएएफ वर्ल्ड U20 चैंपियनशिप में गोल्ड मैडल हासिल किया था। इस जीत के उन्होंने अपनी पहचान बनाई। साल 2017 के एशियाई खेलों में नीरज चैंपियन बने। इसके बाद गोल्ड कोस्ट 2018 राष्ट्रमंडल खेलों और जकार्ता 2018 एशियाई खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मैडल हासिल कर देश का नाम रोशन किया। पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर पाने के बाद नीरज भारत के लिए ओपंपिक में डबल मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।

भारत सरकार ने 2018 में एथलेटिक्स में नीरज चोपड़ा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया। उसके बाद नीरज को टोक्यों में गोल्ड मेडल जीतने पर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2022 में नीरज को पद्म श्री पुरस्कार मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *