महिला और बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में सरकार पूरी तरह फेल – नीलम यादव

लखनऊ : महिला विंग आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष नीलम यादव ने रविवार को जारी एक बयान में बीजेपी पर आरोप लगाया है। नीलम यादव का कहना है कि प्रदेश में बहन-बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराने में नाकाम योगी की पुलिस केस तक नहीं दर्ज कर रही है। खुद पुलिस पर कई जगह दुष्कर्म और छेड़खानी के आरोप लगे हैं।

महिला और बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में सरकार पूरी तरह फेल - नीलम यादव

नीलम यादव ने कहा कि रायबरेली में दलित बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसका हाथ तोड़ दिया। इस मामले में पीड़ित पक्ष जब शिकायत लेकर थाने पर पहुंचा तो उन्हें लौटा दिया गया। उन्होंने कहा कि झांसी के मऊरानीपुर थाने में मध्य प्रदेश की पीड़िता के साथ भी ऐसा ही मामला सामने आया। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी स्थानीय युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज न कर के पीड़ित को घटनास्थल मध्य प्रदेश का बताकर वापस भेज दिया।

नीलम यादव ने आरोप लगाया है कि पुलिस सिर्फ बलात्कारियों को संरक्षण ही नहीं दे रही बल्कि खुद भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रही है।

नीलम यादव ने आरोप लगाया है कि पुलिस सिर्फ बलात्कारियों को संरक्षण ही नहीं दे रही बल्कि खुद भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रही है। ताजा मामला मुरादाबाद में तैनात मेरठ के सिपाही का है। उसने छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की तो आरोपी पुलिस की गाड़ी में बैठकर उसके परिवार को धमकाने उसके घर पहुंच गया। उनका कहाँ है कि महिला और बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने में सरकार पूरी तरह से फेल साबित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *