नयनतारा को नाराज़गी के बावजूद भी एटली कुमार पर गर्व है

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ में मुख्य भूमिका निभाने वाली दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा को अपनी नाराजगी के बावजूद फिल्म के निर्देशक एटली कुमार पर गर्व है।

नयनतारा को नाराज़गी के बावजूद भी एटली कुमार पर गर्व है

फिल्म ‘जवान’ में अपने शानदार अभिनय के ज़रिए नयनतारा ने बॉलीवुड में धूम मचा दी है और इन दिनों उन्हें भारतीय मीडिया से भी खास तवज्जो मिल रही है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, उन्होंने अपनी स्टोरी के कैप्शन में एटली कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘मुझे तुम पर गर्व है।’

बता दें कि हाल ही में नयनतारा को लेकर खबर आई थी कि फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली ये एक्ट्रेस फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार से नाराज हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नयनतारा अब कोई भी बॉलीवुड फिल्म करने के मूड में नहीं हैं। दरअसल वह ‘जवान’ के डायरेक्टर एटली कुमार से नाराज हैं क्योंकि फिल्म में उनका रोल काट दिया गया है। साथ ही दीपिका के किरदार को बढ़ा दिया गया और नयनतारा के रोल को साइडलाइन कर दिया गया।

नयनतारा की नाराजगी की वजह यह बताई जा रही है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण के रोल को ऐसे दिखाया गया जैसे यह शाहरुख और दीपिका की फिल्म हो, जबकि ऐसा नहीं था।

फिल्म में मुख्य भूमिका प्रमुख दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयन तारा ने निभाई है, जो हिंदी फिल्म में अपने साथ हुए इस व्यवहार से दुखी हैं।

गौरतलब है कि नयनतारा ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ से बॉलीवुड में कदम रखा है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। फिल्म ने 13 दिन में वर्ल्डवाइड 900 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *