नयनतारा के हाथ आया बड़ा प्रोजेक्ट, बन सकती हैं भंसाली के प्रोजेक्ट की हीरोइन

साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा ने हिंदी सिनेमा में जवान जैसी फिल्म के साथ अपनी शुरुआत की है। ये फिल्म उनके करियर की ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब खबर है कि नयनतारा के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है और वह संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकती हैं।

नयनतारा के हाथ आया बड़ा प्रोजेक्ट, बन सकती हैं भंसाली के प्रोजेक्ट की हीरोइन

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नयनतारा संजय लीला भंसाली के आगामी प्रोजेक्ट बैजू बावरा में महत्वपूर्ण किरदार निभाती नजर आ सकती हैं।

रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि नयनतारा और उनके निर्देशक पति विग्नेश शिवन ने इसी साल मार्च में संजय लीला भंसाली से उनके इस प्रोजेक्ट के सिलसिले में मुलाकात भी की थी। सब कुछ अगर प्लान के मुताबिक रहा तो नयनतारा इस फिल्म में अहम किरदार में नज़र आ सकती हैं।

फिलहाल नयनतारा द्वारा इस फिल्म को साइन किये जाने की कोई ऑफिशियल खबर अभी सामने नहीं आई है। ‘बैजू बावरा’ के मेकर्स काफी व्यस्त हैं।

संजय लीला भंसाली की ‘राम-लीला’ से लेकर ‘बाजीराव-मस्तानी’ तक कई बड़े प्रोजेक्ट में दीपिका और रणवीर की कामयाब जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया है।

इससे पहले खबर थी कि रणवीर सिंह के साथ संजय लीला भंसाली अपनी फिल्म ‘बैजू बावरा’ में पहली बार आलिया भट्ट को लेकर आ सकते हैं। आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *