इंटरनेशनल मंचों पर अपना सिक्का जमाने में कामयाब रहे हैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

कान फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत भारतीय सिनेमा की भी कई हस्तियां उभर कर सामने आई हैं। इस फिल्म फेस्टिवल में आठ बार रैंपवॉक कर चुके अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने नवीं बार भी यहाँ एंट्री ली। नवाज़ुद्दीन की गिनती बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में होती है। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है।

इंटरनेशनल मंचों पर अपना सिक्का ज़माने में कामयाब रहे हैं नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी

अपना 48वां जन्मदिन मानाने वाले नवाज बहुत जल्द हॉलीवुड में भी डेब्यू करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में अभिनेता की अमेरिकी-बांग्लादेशी फिल्म ‘नो लैंड्स मैन’ को ‘सिडनी फेल्म फेस्टिवल’ में जगह मिली है। उनकी फिल्म का प्रीमियर इस फिल्म फेस्टिवल में होगा।

‘किक’ फिल्म में अपने दमदार रोल के लिए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी कोशिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में सम्मानित किया जा चुके हैं।

इससे पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी 23 नवंबर 2019 को नेटफ्लिक्स पर उनकी सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स’ के लिए सिंगापुर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में लेस्ली हो एशियन फिल्म टैलेंट अवार्ड से सम्मानित किये जा चुके हैं। इसमें नवाज़ ने गायतोंडे की भूमिका निभाई थी। उन्हें इस किरदार के लिए काफी सराहना भी मिल चुकी है।

सिनेमा और वेब सीरीज में अपने अभिनय का सिक्का ज़माने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को सिनेमा में उनके योगदान के लिए कार्डिफ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में गोल्डन अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें यह पुरस्कार ब्रिटेन के काउंसिल जनरल मिक एंटोनिव द्वारा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *