नवाजुद्दीन सिद्दीकी बने किसान बीमा योजना के ब्रांड एम्बेस्डर

 

लखनऊ। अभिनेता नवाजु्द्दीन सिद्दीकी को अखिलेश सरकार ने समाजवादी किसान सर्वहित बीमा योजना का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। अब वह इस योजना का प्रचार करते दिखेंगे। हाल ही में सरकार ने अभिनेत्री विद्या बालन को समाजवादी पेंशन योजना से जोड़ते हुए उन्हें ब्रांड अम्बेस्डर बनाया है। nawazuddin

nawazuddin

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को अपने आवास पर नवाजुद्दीन को इस योजना से जोड़ने का ऐलान किया। नवाजुद्दीन ने कहा कि वह पुश्तैनी किसान रहे हैं। उनके परदादा भी किसान रहे हैं। उन्हें इस बात से खुशी है कि वह इस ऐसा प्लेटफार्म मिला है जिसके जरिए वह किसानों व गरीबी तक पहुंच कर इस योजना को ज्यादा से ज्यादा से पहुंचा सकूं। वह अखिलेश यादव के शुक्रगुजार हैं, जिन्होंने उन्हें इस काबिल समझा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान बीमा योजना से किसान व गरीब दोनों को मदद मिलेगी। नवाजुद्दीन इस योजना को घर-घर पहुंचाएंगे। किसान बीमा कार्ड के होने से किसान इलाज करा पाएगा। यह योजना की शुरुआत है। समाजवादी किसान सर्वहित बीमा योजना के जरिए तीन करोड़ से ज्यादा किसान और कम आमदनी वालों के परिवारों को सामाजिक सुरक्षा देगी। इसके लिए बीमा कंपनियों का चयन हो चुका है। nawazuddin

नकीब न्यूज़ रेडियो सुनने कि लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *