संक्रमण के बीच विदिशा में लॉकडाउन का पालन करते हुए नवरात्रि महोत्सव शुरू

विदिशा,13 अप्रैल : मध्यप्रदेश के विदिशा जिले में 19 अप्रैल तक लागू लाॅकडाउन और कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच आज नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत हुई। लोग घरों में ही देवी पूजन कर रहे हैं।

संक्रमण के बीच विदिशा में लॉकडाउन का पालन करते हुए नवरात्रि महोत्सव शुरू

जिला कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने बताया है कि जिले में जारी लाकडाउन के साथ कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए नवरात्री महोत्सव मनाया जा रहा है। यहाँ क्राइसिस मैनेजमेंट समिति की बैठक के निर्णय अनुसार जिला मुख्यालय के सभी मंदिरों में भक्तों के प्रवेश पर पर प्रतिबंध लगाया गया है। मंदिरों में केवल पुजारियों को ही पारंपरिक रूप से पूजा अर्चन करने की अनुमति दी गयी है। जिले में लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस व्यवस्था बढ़ाई गई है।

जिले की सिरोंज तहसील स्थित प्रसिद्ध महामाई देवी मंदिर में प्रतिवर्ष लगने वाला नवरात्री का मेला इस बार स्थगित किया गया है, यहां भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ देवी दर्शन की अनुमति दी गयी है। विदिशा जिला मुख्यालय पर कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा प्रतिदिन 100 से अधिक होने के कारण अनेक सरकारी कार्यालयों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति में कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *