स्वतंत्रता दिवस के दिन AAP का दामन थाम सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू

नई दिल्ली। नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चा पर जल्द ही ब्रेक लग सकता है। आम आदमी पार्टी के शीर्ष सूत्रों की मानें तो 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन नवजोत सिंह सिद्धू आम आदमी पार्टी का हिस्सा बन सकते हैं।

navjot-singh-sidhu-620x400

दरअस्ल राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू 25 जुलाई को मीडिया के सामने आए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिद्धू ने शायराना अंदाज में बीजेपी पर निशाना भी साधा और पंजाब से लगाव का जिक्र किया था। लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू इन सवालों को टालते नजर आए कि वो आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे या नहीं।

आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक अभी ये तय नहीं हो पाया है कि सिद्धू के पार्टी में शामिल होने का ऐलानपंजाब या दिल्ली में किया जाएगा। दरअसल पार्टी के तमाम नेता पहले रणनीति तैयार करेंगे कि नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री का ऐलान कहां करने से ज्यादा राजनीतिक फायदा होगा। हालांकि जिम्मेदारियों को लेकर आम आदमी पार्टी के सूत्र बताते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में सीएम कैंडिडेट न बनाकर स्टार प्रचारक के तौर पर लॉन्च किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *