अयोध्या में ट्रक से टकराई कार, आठ लोगों की मौत

फैजाबाद। लखनऊ-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कट पर लग्जरी कार एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार आठ लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक उप्र के आजमगढ़ के रहने वाले थे। आजमगढ़ के रहने वाले 35 वर्षीय सुनील कुमार निषाद अपनी निजी कार से सात साथियों के साथ अयोध्या आ रहे थे।

tol Faizabad

देर रात दिशा भ्रम होने की वजह से वह अयोध्या के बजाय लखनऊ की ओर मुड़ गए। कार जब रौनाही थाना के निकट पहुंची तो ड्योढ़ी बाजार की ओर से अवैध कट पार कर गलत तरीके से निकल रहे गेहूं लदे ट्रक से जा टकराई।

कार और ट्रक के भीषण टक्कर से आसपास के लोग सहम गए। कार के परखच्चे उड़ गए। रौनाही पुलिस ने घायलों को अपने वाहन और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया।

जहां कार सवार सभी लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया है। ट्रक चालक रौनाही निवासी मेंहदी हुसैन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिवारीजन को सौंप दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *