कोलकाता रेप केस में नेशनल टास्क फोर्स का गठन, सुप्रीम कोर्ट ने अस्पताल और पुलिस को फटकारा

सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने आज कोलकाता रेप और हत्या मामले की सुनवाई की। कोर्ट ने ममता सरकार को सख्त फटकार लगाते हुए मामले पर नेशनल टास्क फोर्स बनाने के बात कही और उसके सीबीआई के साथ सहयोग से स्टेटस रिपोर्ट की मांग की है।

कोलकाता रेप केस में नेशनल टास्क फोर्स का गठन, सुप्रीम कोर्ट ने अस्पताल और पुलिस को फटकारा

सीजेआई ने कहा कि राज्य सरकार यानी ममता सरकार को भी अस्पताल में तोड़फोड़ के बारे में स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी। इस मामले पर अगली सुनवाई 22 अगस्त यानी गुरुवार को होगी।

कोर्ट ने इस मामले में सरकारी वकील कपिल सिब्बल से भी तीखे सवाल किए हैं। बताते चलें कि कोर्ट द्वारा पूछे गए अधिकतर सवालों ने सरकारी वकील कपिल सिब्बल को निरुत्तर कर दिया।

सीजेआई की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय बेंच ने राज्य सरकार का पक्ष रखने वाले कपिल सिब्बल पर सवालों की बौछार कर दी। कोर्ट ने सख्त लहजे में उनसे सवाल किया कि बॉडी आठ बजे रात को पैरेंट्स को दी गई और उसके बाद 11 बजकर 45 मिनट पर केस दर्ज क्यों हुआ?

कोर्ट ने मर्डर केस शुरू में दर्ज न किये जाने तथा कॉलेज के प्रिंसिपल द्वारा एक्शन न लिए जाने के बारे में भी सवाल किया। कोर्ट ने मामले में नेशनल टास्क फोर्स का गठन करते हुए तीन सप्ताह के भीतर अंतरिम रिपोर्ट तलब की है। कोर्ट ने राज्य पुलिस से संजीदगी से काम करने की बात भी कही है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से 22 अगस्त को स्टेटस रिपोर्ट सौंपने को कहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को निर्देश दिया कि सुनवाई के दौरान वह गुरुवार तक स्टेटस फाइल करे साथ ही छानबीन का स्टेटस भी उपडेट करे।

हादसे के विरोध में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों से सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह हमपर ट्रस्ट करें और इसी के साथ सभी डॉक्टरों को अपना प्रोटेस्ट को वापस लेने का भाी आग्रह किया है।

सुप्रीम कोर्ट में कोलकाता मामले में सीजेआई की अगुवाई वाली बेंच के ज़रिये नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया है। इसमें शामिल सदस्यों की सूची इस तरह है-सुप्रीम कोर्ट में कोलकाता मामले में सीजेआई की अगुवाई वाली बेंच के ज़रिये नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया है। इसमें शामिल सदस्यों की सूची इस तरह है-

० सर्जन वाइस एडमिरल आर सरीन
० डॉक्टर डी नागेश्वर रेड्डी
० डॉक्टर एम श्रीनिवास
० डॉक्टर प्रतिमा मुर्ति
० डॉक्टर गोवर्धन दत्त पुरी
० डॉक्टर सौमित्र रावत
० प्रोफेसर अनिता सक्सेना, कार्डियोलॉजी विभाग प्रमुख,एम्स दिल्ली
० प्रोफेसर पल्लवी सापरे, डीन ग्रांट मेडिकल कॉलेज मुंबई
० डॉक्टर पद्मा श्रीवास्तव, न्यूरोलॉजी विभाग, AIIMS
० राष्ट्रीय कार्यदल के पदेन सदस्य: (i) भारत सरकार के कैबिनेट सचिव, (ii) भारत सरकार के गृह सचिव, (iii) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव, (iv) राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के अध्यक्ष, (v) राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के अध्यक्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *