ढाई दशक बाद तमिल फिल्म में वापसी करने जा रहे हैं नसीरुद्दीन शाह

नसीरुद्दीन शाह जल्द ही एक तमिल फिल्म में नजर आने वाले हैं। तमिल सिनेमा में उनकी वापसी करीब ढाई दशक बाद हो रही है। मेकर्स ने इस बात की जानकारी दी है।

इस समय अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को उनकी नई रिलीज फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ के लिए हर तरफ से बधाइयाँ मिल रही हैं। अभिनेता भी अपनी इस कामयाबी को लेकर बेहद इत्मीनान के साथ कई शोज़ में नज़र आए हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिलने वाली खबरों से पता चला है कि नसीरुद्दीन शाह, धनुष की अपकमिंग एक्शन ड्रामा फिल्म ‘ओम’ में नजर आने वाले हैं। वह आधिकारिक तौर पर इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बन गए हैं, जिससे 26 साल बाद तमिल सिनेमा में उनकी वापसी हो रही है।

इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार पेरियासामी कर रहे हैं, जिन्हें ‘अमरन’ के लिए काफी तारीफें मिली थीं। वहीँ इस बड़े बजट के प्रोडक्शन को दो-पार्ट वाली एक्शन ड्रामा फिल्म के तौर पर बनाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर मेकर्स ने नसीरुद्दीन शाह की एक तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा ‘ओम की दुनिया में एक दमदार एंट्री। दिग्गज नसीरुद्दीन इस मेगा फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। दुनिया भर के सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर 2026 को आ रही है।’

बताते चलें कि नसीरुद्दीन शाह इससे पहले कमल हासन की फिल्म ‘हे राम’ (2000) में शाहरुख खान के साथ महात्मा गांधी की भूमिका निभा चुके हैं। यही उनकी आखिरी तमिल फिल्म थी।

‘ओम चैप्टर 1: उधिरम- द ब्लड वुड’ 16 अक्तूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्मीं जानकारों का कहना है कि नसीरुद्दीन शाह के शामिल होने से अब ‘ओम’ की कास्ट काफी मजबूत हो गई है, धनुष इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ साई पल्लवी और श्रीलीला को फीमेल लीड के तौर पर कास्ट किया गया है। फिल्म में मलयालम अभिनेता ममूटी के भी एक अहम भूमिका निभाने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *