नासा और स्पेस वन का अंतरिक्ष स्टेशन पर नौवां मिशन

नासा और स्पेसएक्स ने अमरीकी राज्य फ्लोरिडा से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए एक नया क्रू कक्षीय मिशन लॉन्च किया है।

नासा और स्पेस वन का अंतरिक्ष स्टेशन पर नौवां मिशन

नासा का लक्ष्य है कि वह अमरीका के निजी उद्योग के साथ साझेदारी में अमरीका से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन तक सुरक्षित, विश्वसनीय और कम लागत के मानव मिशन को पूरा करे।


सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पिछले कई माह से अंतरिक्ष में फंसे हुए हैं। उन्हें वापस लाने के लिए क्रू-9 मिशन 28 सितंबर को लॉन्च किया गया।


नासा ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा- “स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) की ओर बढ़ रहा है। नया क्रू पांच महीने के साइंस मिशन के लिए रविवार, 29 सितंबर को परिक्रमा प्रयोगशाला में पहुंच रहा है।”

इस साल जून में सुनीता और विल्मोर इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन गए थे। तब से वह वहां ही फंसे हुए हैं। उन्हें वापस लाने के लिए क्रू-9 मिशन की लॉन्चिंग पहले 26 सितंबर को होनी थी। मगर, फ्लोरिडा के खाड़ी तट पर तूफान की स्थिति बनने से मौसम काफी खराब हो गया था, जिस वजह से लॉन्चिंग को रोक दिया गया था। विलियम्स और विल्मोर की धरती पर वापसी फरवरी 2025 में होगी।

क्रू नाइन नामक मिशन, नासा के अंतरिक्ष यात्रियों निक हेग और अलेक्जेंडर गोर्बनोव को अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचाने के लिए है। स्पेसएक्स के साथ नासा का यह नौवां मिशन है।

स्पेसएक्स का फाल्कन 9 रॉकेट ड्रैगन अंतरिक्ष यान पर सवार चालक दल को अंतरिक्ष स्टेशन तक ले जाने के लिए उड़ान भरने का स्टेशन फ्लोरिडा निर्धारित किया गया था।

नासा के अनुसार, क्रू-9 सदस्य 200 से अधिक वैज्ञानिक जांच करेंगे, जिसमें रक्त के थक्के जमने, अंतरिक्ष में उगाए गए पौधों पर नमी के प्रभाव और अंतरिक्ष यात्रियों में दृष्टि परिवर्तन का अध्ययन शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *