पीएम मोदी का कढ़ाई वाला सूट गिनीज बुक में शामिल

सूरत। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ पिछले साल नई दिल्ली में मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कढ़ाईदार सूट पहना था उसे ‘नीलामी में सबसे महंगा बिकने वाले सूट’ के तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है।
modi-suitइस सूट को लेकर तब विवाद खड़ा हो गया था, जिसके बाद बीते साल फरवरी में इसे नीलामी के लिए रखा गया था। सूरत के हीरा व्यापारी लालजी पटेल ने इसे 4।31 करोड़ रुपये में खरीदा।

‘धर्मेंद्र डायमंड कंपनी’ के मालिक लालजी पटेल के बेटे हितेश पटेल कहते हैं, ‘यह हर्ष और गर्व का विषय है कि इस सूट को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है। अपनी कंपनी की एचआर टीम की सलाह पर हमने करीब पांच महीने पहले इस विश्व रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया था। कुछ महीनों के अंदर हमें यह मान्यता देते हुए प्रमाणपत्र मिला कि यह नीलामी में सबसे महंगा बिकने वाला सूट है।’ इस सूट पर ‘नरेंद्र दामोदरदास मोदी’ नाम की कढ़ाई की हुई है। इसे धर्मेंद डायमंड कंपनी के रिसेप्शन पर कांच के केबिन में रखा गया है। सूट को तैयार करने पर कथित तौर पर 10 लाख रुपये की लागत आई थी और इसकी नीलामी 11 लाख रुपये के आधार मूल पर की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *