विकास की राह पर चलकर हम न्यू इंडिया का मजबूत आधार रखेंगे: मोदी

गांधीनगर​. विकास की राह पर चलकर हम न्यू इंडिया का मजबूत आधार रखेंगे. नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के घोघा में 650 करोड़ रुपए की लागत वाली घोघा-दहेज रो-रो फेरी सर्विस के पहले फेज का इनॉगरेशन किया। इसके बाद वे फेरी से दहेज पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि घोघा से दहेज
आते वक्त मैं यही सोचता रहा कि बीतता हुआ यह वक्त एक नया इतिहास लिख रहा है। एक नए भविष्य के दरवाजे खोल रहा है। विकास की राह पर चलकर हम न्यू इंडिया का मजबूत आधार रखेंगे, सपना साकार करेंगे, देश की जनशक्ति के सही इस्तेमाल का सपना पूरा करेंगे। घोघा में मोदी के स्पीच की 5 बड़ी बातें…
1) कभी 84 देशों के झंडे फहरते थे यहां
मोदी ने कहा- “भाइयों एक विवाद का विषय है कि सबसे पहले मनुष्य ने तैरना सीखा या पहले पहिया बनाना सीखा। लेकिन यह सही है कि मानव जात ने नाव से नदी पार करना आसान माना। गुजरात का तो हजारों साल का सामुद्रिक यात्रा का इतिहास रहा है। नाव यहां बनती थी। 84 देशों के झंडे यहां फहरते थे। 1700 साल पहले कई देशों के बच्चे हमारे यहां पढ़ते थे, लेकिन न जाने क्या हुआ कि सब इतिहास में दब गया।”
2) फेरी सर्विस करोड़ों लोगों की जिंदगी को आसान बनाएगी
मोदी ने कहा- ” घोघा-दहेज के बीच यह फेरी सर्विस करोड़ों लोगों की जिंदगी को न सिर्फ आसान बनाएगी, बल्कि उन्हें करीब भी लाएगी। आज दुनिया में कोई भी 24 के 25 घंटे नहीं कर सकता। लेकिन गुजरात सरकार है जो एक घंटे का सफर करके 7 घंटे की सौगात दे सकती है।
“सौराष्ट और दक्षिण गुजरात के बीच करीब 12000 लोग यात्रा करते हैं। 5000 से ज्यादा गाड़ियां सड़कों पर दौड़ती हैं। लेकिन यही दूरी समुद्र के रास्ते होगी, तो यही दूरी 31 किलोमीटर हो जाएगी। 500 लोग, 100 कारें, 100 ट्रक लेकर यह फेरी अपने साथ लेकर जा सकती है।”
3) सालों से कोने में पड़ा था यह प्रोजेक्ट
नरेंद्र मोदी ने कहा- “मैं जब मुख्यमंत्री बना और खोज खबर ली और चर्चा की तो पता चला यह प्रोजेक्ट दशकों से किसी कोने में पड़ा था। मैंने देखा की इतनी स्ट्रक्चरल गलतियां की गई थीं। जो फेरी चलाने वाले थे उन्हीं से टर्मिनल बनाने का कहा जा रहा था। रो-रो सर्विस ने उनसे कह दिया- आपको करना हो तो करो।
“हमने पुरानी सरकार की नीतियां बदल दीं। हमने तय किया कि टर्मिनल सरकार बनाएगी। फेरियां चलाने का काम प्राइवेट कंपनियां करेंगी। हमने तय किया कि इससे प्राइवेट कंपनियों को होने वाले लाभ में सरकार की भी हिस्सेदारी रहेगी। नतीजतन आज रो रो सर्विस शुरू हो रही है।”

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *