टीम मोदी से नजमा और सिद्धेश्वरा का इस्तीफा, मुख्तार अब्बास का प्रमोशन

 

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट के दो मंत्रियों नजमा हेपतुल्ला और जीएम सिद्धेश्वरा ने इस्तीफा दे दिया। 76 साल की नजमा अल्पसंख्यक मामलों की कैबिनेट मंत्री थीं। अब ये जिम्मेदारी मुख्तार अब्बास नकवी को दी गई है। नकवी राज्य मंत्री हैं। उन्हें अब इस मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। सिद्धेश्वरा भारी उद्योग राज्य मंत्री थे। उनकी जगह अब ये जिम्मेदारी बाबुल सुप्रियो को दी गई है।

najma-mukhtar

5 जुलाई को मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल के बाद 5 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया लेकिन सिद्धेश्वरा ने इस्तीफा देने के लिए मोदी से वक्त मांगा था। दरअस्ल 5 जुलाई को ही उनका जन्‍मदिन था और उस दिन उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में एक बड़ी रैली बुलाई थी। दूसरी ओर 76 की उम्र के कारण  मोदी मंत्रीमंडल की सबसे उम्र दराज़ मंत्री नजमा हेपतुल्ला पहले भी चर्चा में रही थीं। कैबिनेट फेरबदल के समय भी उनके इस्तीफा देने की चर्चा थी। क्योंकि फेरबदल से पहले ही एमपी में हुए शिवराज कैबिनेट में बदलाव के दौरान 75 पार के दो मंत्रियों बाबूलाल गौर और सरताज सिंह से इस्तीफा लिया गया था। अब मोदी सरकार में  75 साल के कलराज मिश्र सबसे उम्र दराज़ मंत्री हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *