मस्जिदों पर हमले के बाद दहशत में जी रहे हैं न्यूज़ीलैंड के मुसलमान!

हमलावरों में एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है। एक हमलावर ने गोलीबारी का फेसबुक पर लाइव ब्रॉडकास्ट किया था। बांग्लादेशी क्रिकेट टीम हमले में बाल-बाल बची।

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च के डींस एवेन्यू में दो मस्जिदों में हुए आतंकी हमले में 49 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हैं। पहला हमला अल नूर मस्जिद और दूसरा हमला लिनवुड मस्जिद पर हुआ।

हमलावरों ने मस्जिदों में घुस कर गोलीबारी की. हमले करीब शुक्रवार दोपहर 1.40 बजे हुए। हमलों में मारे गए अधिकतर लोग अप्रवासी हैं। तीन लोगों को इस सिलसिले में हिरासत में लिया गया है।

पहले बताया गया कि चार लोग हिरासत में हैं। हमलावरों की कार से भी विस्फोटक पदार्थ जब्त हुए हैं। एक हमलावर ऑस्ट्रेलिया का नागरिक है। न्यूजीलैंड पुलिस ने क्राइस्टचर्च में लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।

 

डी डब्ल्यू हिन्दी पर छपी खबर के अनुसार, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इस हमले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, “यह न्यूजीलैंड के लिए काला दिन है। यह हमला अप्रवासी लोगों को निशाना बनाने के लिए था। ये अप्रवासी लोग भले ही न्यूजीलैंड में पैदा नहीं हुए लेकिन इन्होंने अपनी मर्जी से रहने के लिए न्यूजीलैंड को चुना. ये हमारे ही लोग हैं।

हम इस हमले की निंदा करते हैं और ऐसे लोगों को खारिज करते हैं। जिन लोगों ने हमला किया वो सिक्योरिटी वॉच लिस्ट में नहीं थे। हमें चरमपंथी विचारधारा और हिंसक लोगों के प्रति और सतर्क होना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *