मुसलमानों ने मस्जिद में हिन्दू की शादी के लिए किया इंतजाम

केरल के एक मस्जिद में जल्द ही एक हिंदू विवाह संपन्न कराया जाएगा जो अपने आप में एक मिसाल की बात है।

न्यज़ स्टेट पर छपी खबर के अनुसार, चेरुवल्लि मुस्लिम जमात मस्जिद के परिसर में 19 जनवरी को बिंदु और दिवंगत अशोकन की बेटी अंजू (22) की शादी हिंदू रीति-रिवाज से होगी। आर्थिक रूप से गरीब दुल्हन के परिवार ने शादी के लिए मस्जिद समिति की मदद मांगी थी।

चेरुवल्लि जमात समिति के सचिव नुजुमुद्दीन अलुमुट्टिल ने बताया, ‘मस्जिद समिति अंजू को 10 तोला सोना और दो लाख रुपये शादी के उपहार के रूप में देगी। शादी हिंदू रीति-रिवाजों से होगी. हमने लगभग 1,000 लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की है।

केरल के एक मस्जिद से एक अनोखा मामला सामने आया है जो शायद अपने आप में बहुत बड़ी बात है केरल मस्जिद में जल्द ही एक हिंदू विवाह संपन्न कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि परिवार मस्जिद के पास ही रहता है और 2018 में अशोकन की मौत के बाद परिवार को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा, ‘मैंने उनके छोटे बच्चे की पढ़ाई में व्यक्तिगत रूप से मदद की है।

नुजुमुद्दीन ने कहा, ‘शादी का खर्च बहुत अधिक होने के कारण परिवार ने मस्जिद समिति से मदद का अनुरोध किया था।

इसलिए, समिति ने परिवार की सहायता करने का निर्णय लिया। दूल्हा शरत शशि की 19 जनवरी को सुबह 11.30 से 12.30 बजे के बीच मस्जिद परिसर में अंजू से शादी होगी।

सोशल मीडिया में वायरल हुए शादी के कार्ड में जमात समिति ने कहा है कि वह परिवार के अनुरोध पर शादी का आयोजन कर रही है और उसमें सभी को समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित भी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *