फरीदाबाद के कारोबारी की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

नई दिल्ली | पूर्वीदिल्ली के न्यू अशोक नगर में भूसे के कारोबारी की रोड रेज में एंडेवर सवार ने गोली मार कर हत्या कर दी। फरीदाबाद के रहने वाले कारोबारी दीपक कुमार (25) की गलती बस इतनी थी कि वह जिस कार को चला रहा था वह इंडीवर कार को टच कर गई थी। इतनी बात से एंडेवर कार सवार इतना भड़क गया कि माफी मांगने के बाद भी आरोपी दीपक के सिर में गोली मार कर फरार हो गया। डीसीपी (ईस्ट) ऋषिपाल ने बताया कि न्यू अशोक नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी एंडेवर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। murder

पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार के नंबर से आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कारोबारी दीपक अपने दोस्तों के साथ दिल्ली में शादी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रविवार रात वापस फरीदाबाद लौटते समय न्यू अशोक नगर में टिम्बर मार्केट के पास उनकी इनोवा कार इंडीवर कार से टच हो गई। दीपक के साथियों का कहना है कि इंडीवर कार चलाने वाला नशे में लग रहा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गोली कट्टे से चलाई गई लगती है। दीपक के दोस्तों का कहना है कि आरोपी को लोगों ने पकड़ने की भी कोशिश की थी पर वह फरार हो गया।

murder

www.naqeebnews.com

# murder

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *