मुंबई में 3 मंजिला इमारत ढही, 10 की मौत, 12 घायल, 35 मलबे में फंसे

मुबंई, मुंबई में 3 मंजिला इमारत ढही, 10 की मौत, 12 घायल, 35 मलबे में फंसे. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश और जलभराव की समस्याओं के बीच तीन मंजिला इमारत गिर गई है. ये हादसा दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में जेजे फ्लाई ओवर के पास हुआ है. हादसा करीब 8.30 बजे हुआ है.
हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. अभी भी करीब 35 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.
घायलों को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब तक मलबे में दबकर घायल हुए 12 लोगों को अस्पताल ले जाया जा चुका है. इनमें से पांच की हालत गंभीर है.
अस्पताल ने बताया कि 10 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से दो अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ चुके थे. फिलहाल गंभीर लोगों का इलाज जारी है.
शिवसेना नेता नीलम गोरे ने कहा है कि इस इमारत को खतरनाक घोषित किया गया था. हादसे में 3 की मौत हो गई है जबकि 12 लोग जख्मी हैं.अब तक मलबे से 8 लोगों को बचाया गया है. एनडीआरएफ टीम घटना स्थल पर पहुंची.
मलबे में 35 लोगों के फंसे होने की आशंका.राहत और बचाव कार्य जारी है.बताया जा रहा है कि इस जर्जर इमारत में दो-तीन परिवार रह रहे थे.फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर हैं. स्थानीय लोग भी राहत एवं बचाव के काम में एजेंसियों की मदद कर रहे हैं.

 

 

http://www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *