मुंबई में 4 मंजिला इमारत गिरी, 50 लोग दबे

मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को एक 4 मंजिला इमारत गिर गई। इसमें करीब 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक डोंगरी इलाके में सारंग रोड पर केसरबाई इमारत का आधे से ज्यादा हिस्सा गिर गया। इसमें 40-50 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और मलबे में दबे लोगों को बचाने का काम शुरू कर दिया है।

यह बिल्डिंग एक संकरी गली में स्थित है. छोटी गली होने के कारण वहां राहत और बचाव कार्य करने में दिक्कत आ रही है. इस बिल्डिंग के नीचे कई दुकानें थीं और यह बिल्डिंग काफी पुरानी बताई जा रही है. कुछ लोगों का कहना है कि यह इमारत 80 से 100 साल पुरानी थी. इमारत का आधा हिस्सा जर्जर हो चुका था.

एनडीआरएफ की टीम ने मलबे से एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. बच्चे को फौरन अस्पताल में दाखिल किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *