मुंबई जश्न का माहौल मातम में बदला, कमला मिल्स कम्पाउंड में आग से 14 की मौत

मुंबई: देर रात गुरुवार को मुंबई के रेस्तरां में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। यह घटना बीती रात करीब 12 की है। मोजोस लॉउंज में आग लगने से 14 लोगों मौत हो गई है और 15 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि इस रेस्तरां में ‘ऑल वुमन लास्ट नाइट’ थीम पर पार्टी ऑर्गनाइस हुई थी। इस वजह से रेस्तरां में महिलाओं की संख्या भी अधिक थी। आग करीब 12 बजे के आसपास लगी।

 

आग से बचने के लिए कुछ महिलाओं ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। लेकिन आग से निकल रहा धुआं बाथरूम में घुस गया। धुएं के कारण वहां फंसी महिलाएं सांस नहीं ले पाई और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। ज्यादातर महिलाओं की लाश भी बाथरूम से ही पाई गई है। आग इतनी ज्यादा थी कि उस पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की दर्जन भर गाड़ियों की मदद लेनी पड़ी तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस हादसे में 11 महिलाओं और 3 पुरुषों की मौत हुई है।

 

हादसे के समय रेस्तरां में सुलभा अरोरा भी थीं जिन्होंने बताया, लोग बस वहां से किसी भी तरह बचकर बाहर निकलना चाहते थे। जैसे ही आग लगी लोग इधर-उधर भागने लगे। कई लोगों की लाशें पब के फर्श पर पड़ी थीं। लोगों ने मुझे धक्का दे दिया और कुचल कर बहार निकल गए।

 

आग किस कारण लगीं इसकी अभी ठीक से जानकारी नहीं है इसकी जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट शर्किट के कारण आग लगी है। मामले में पुलिस ने रेस्तरां के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

जिस इलाके में ये पब है वहां कई कॉरपोरेट ऑफिस हैं, जहां 24 घंटे काम होता रहता है। आग की वजह से कई न्यूज चैनलों के ऑफिस भी प्रभावित हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *