मुंबई: ‘तबाही की बारिश’ का अलर्ट, चेतावनी के बाद एनडीआरएफ की 3 टीमें तैनात

मौसम विभाग के मुताबिक, आज कर्नाटक के तटीय इलाकों, कोंकण, गोवा और मुंबई में भारी बारिश की आशंका है, मौसम विभाग ने पहले ही मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। कहा जा रहा है कि आने वाले तीन दिनों में मुंबई में भारी बारिश सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

4 जून की शाम को प्री-मॉनसून की बारिश हुई तो मुंबई पानी-पानी हो गई थी। तीन घंटे की बारिश में मुंबई की रफ्तार थम सी गई थी। मौसम विभाग ने फिर से चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक आज कर्नाटक के तटीय इलाकों, कोंकण, गोवा और मुंबई में भारी बारिश की आशंका है, मौसम विभाग ने पहले ही मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी।

 

 

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन दिनों में मुंबई में भारी बारिश सभी रिकॉर्ड तोड़ सकती है, इसलिए एहतियातन एनडीआरएफ की 3 टीमों को तैनात किया गया है।मौसम विभाग ने 7 से 11 जून तक महाराष्ट्र, खासतौर से तटीय कोंकण क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों में 7 और 8 जून को बहुत बारिश की संभावना जताई गई है।

 

 

रत्नागिरि, सिंधुदुर्ग, मुंबई, ठाणे, रायगढ और पालघर जिलों में 9 जून को बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि 10 और 11 जून को मुंबई और इसके आसपास के इलाकों सहित कोंकण क्षेत्र के 6 जिलों में इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान लगाया गया है।कुछ दिन पहले प्री मॉनसून बारिश की वजह से मुंबई का बुरा हाल हो गया था। भारी बारिश के कारण अलग-अलग जगहों से 13 लोगों के मरने की खबरें आई थी। इनमें से अधिकतर की मौत पानी में डूबने से हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *