समाजवादी पार्टी ने शुरू किया चुनावी अभियान, मुलायम ने नोटबंदी के फैसले पर साधा निशाना

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज पार्टी के चुनावी कैंपेन को लॉन्च कर दिया है। पार्टी ने आज गाजीपुर में अपनी रैली के दौरान सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के प्रचार अभियान का शुभारंभ किया है। वहीं राज्य में पार्टी के अध्यक्ष और मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव ने इस दौरान कई बातें कही हैं। mulayam singh yadav

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के नोट बंदी के फैसले पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीब जनता इस फैसले से परेशान है। उन्होंने आगे कहा “मोदी साहब ने कितने अच्छे नारे दिए थे पर आज देश का गरीब असमंजस में है, दुख में है, लाइन में खड़ा है”। इसके अलावा उनका दावा है कि समाजवादी पार्टी अपने विकासकार्यों के दम पर राज्य में एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के पूर्वांचल क्षेत्र में पकड़ मजबूत है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने 3 नवंबर को ही पार्टी की विकास रथ यात्रा शुरु कर चुनावी जंग का बिगुल फूंक दिया था। बीते दिनों पार्टी में शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव के बीच हुए विवाद के चलते पार्टी में काफी उथल-पुथल रही और इसका असर चुनावी कैंपेन के लॉन्च पर भी दिखा था।

इससे पहले पार्टी को अपना यह चुनाव प्रचार अभियान आजमगढ़ से शुरु करना था लेकिन पार्टी में मची आपसी कलह की वजह सपा प्रमुख ने इसे रद्द कर दिया था।

www.naqeebnews.com

# mulayam singh yadav

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *