मुलायम का रामगोपाल पर निशाना: कहा पार्टी तोड़ने के लिए उतारू

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को एक बार फिर रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर वह सपा को तोड़ने में लगे हुए हैं। mulayam

mulayam

मुलायम ने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में रामगोपाल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से कई बार मिल चुके हैं। लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुलायम ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बड़े संघर्षो के साथ उन्होंने पार्टी को खड़ा किया है और वह नहीं चाहते हैं कि पार्टी टूट जाए।

सपा प्रमुख ने कहा, “मैं नही चाहता हूं कि पार्टी टूट जाए, लेकिन कुछ लोग भाजपा से मिलकर पार्टी को तोड़ने में लगे हुए हैं। पार्टी बनाने के लिए हमने काफी लाठियां खाई हैं। इसे टूटने नहीं देंगे।

सपा अध्यक्ष ने कहा, “मेरे पास जो कुछ था हमने दे दिया। अब मेरे पास क्या बचा है? मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि न तो पार्टी का नाम बदलेगा और न ही सिंबल। उन्होंने कहा कि बेटा, बहू के इशारे पर रामगोपाल यह सब कर रहे हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से चार बार मिल चुके हैं।

www.naqeebnews.com

# mulayam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *