मुलायम ही हैं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष : शिवपाल

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी में अखिलेश गुट द्वारा प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को कहा कि मुलायम सिंह यादव अभी भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और आगे भी बने रहेंगे। लखनऊ से यहां पहुंचने पर संवाददाता से बातचीत में उन्होंने यह बात कही।

samajwadi party

उनके मुलायम सिंह यादव और अमर सिंह के साथ सोमवार को पार्टी चुनाव चिन्ह को लेकर चुनाव आयोग से मिलने की संभावना है। मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि नेता जी ( मुलायम सिंह यादव) इस समय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और आगे भी रहेंगे। मैं मरते दम तक नेता के साथ रहूंगा।

 

गौरतलब है कि  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और महासचिव रामगोपाल यादव की ओर से कल लखनऊ में आयोजित सपा के विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था और मुलायम सिंह यादव को अध्यक्ष पद से हटा कर पार्टी का संरक्षक घोषित किया गया था।

इसके अलावा शिवपाल यादव को प्रदेश अध्यक्ष पद से तथा अमर सिंह को पार्टी से हटा दिया गया था। इस बीच अमर सिंह भी आज लंदन से यहां पहुंचे उन्होंने कहा कि मैं  मुलायम सिंह के साथ हूं। मैं उनके दिल में हूं मेरे दल नहीं दिल की अहमियत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *