बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी, पत्नी को पड़ा दिल का दौरा, जहर की आशंका

लखनऊ: बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख़्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ा है। जेल में उनसे मिलने आईं उनकी पत्नी को भी दिल का दौरा पड़ा है। अब सवाल ये उठता है कि क्या मुख़्तार अंसारी को जेल में दिल का दौरा पड़ने पर या उन्हें जेल के बाहर जहर दिया गया? जेल में बंद मुख्तार अंसारी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बांदा राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जानकारी के अनुसार, बांदा जेल में बंद मुख़्तार अंसारी से उनकी पत्नी मंगलवार (09 जनवरी) को मिलने आईं थीं। आशंका जताई जा रही है कि उनकी चाय में जहर मिलाया गया था। इस वजह से अंसारी पति-पत्नी को दिल का दौरा पड़ा। जेल प्रशासन ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गई। इस घटना के बाद सभी बंदियों को बैरक से अलग किया गया है। जैसे ही यह खबर जेल से बाहर आई तो अस्पताल में उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया। जिले के तमाम आला अधिकारी भी अस्पताल पहुंच गए।

 

जेल अधीक्षक के मुताबिक, ‘मुख़्तार अंसारी और उनकी पत्नी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बांदा राजकीय अस्पताल से कानपुर के हैलट हॉस्पिटल रेफर किया गया है।’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *