मुकेश अंबानी आज कर सकते हैं फीचर फोन से जुड़ी घोषणाएं

मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी मंगलवार को अपने टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो से जुड़ी कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। Mukesh

Mukesh

माना जा रहा है कि वह 170 दिनों में जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ पार हो जाने से तथा भविष्य में जियो की योजनाओं से जुड़े एलान करेंगे।

रिलायंस जियो ने अपनी कमर्शियल लॉन्चिंग 5 सितंबर 2016 को की थी। उस समय कंपनी ने वेलकम ऑफर से शुरुआत की थी और फिलहाल कंपनी ग्राहकों को जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर दे रही है।

इस ऑफर के तहत वॉयस और वीडियो कॉलिंग, 4जी इंटरनेट समेत जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन जैसी सभी सेवाएं 31 मार्च 2017 तक मुफ्त हैं।

अंग्रेजी अखबार इकॉनमिक टाइम्स के मुताबिक, मुफ्त सेवाएं 31 मार्च को खत्म हो रही हैं ऐसे में मार्च के बाद कंपनी की योजनाओं को लेकर मंगलवार को एलान किया जा सकता है।

यह भी खबरें हैं कि अंबानी VoLTE से लैस फीचर फोन को पेश कर सकते हैं, जो फ्री वॉयस और डेटा सर्विस के साथ मिलेगा। बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस जियो VoLTE फीचर फोन बनाने के लिए लावा इंटरनेशनल और चीन की कंपनियों के साथ संपर्क में है। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी 1000 रुपए कीमत में इस VoLTE फीचर फोन को पेश कर सकती है।

www.naqeebnews.com

# Mukesh

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *