MTNL भी अनलिमिटेड कॉलिंग और मुफ्त डेटा की दौड़ में कूदी

फ्री कॉलिंग और अनलिमिटेड डेटा की रेस में अब सरकार टेलिकॉम कंपनी एमटीएनएल भी आ गई है। कंपनी ने नए साल की शुरुआत में अपने यूजर्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा वाले दो प्लान पेश किए हैं। MTNL

mtnl

कंपनी का यह प्लान ब्रॉडबैंड यूजर्स के लिए है, जिसमें MTNL के दिल्ली और मुबंई नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग पेश की गई है।

दोनों प्लान का नाम Freedom ULD – 699 Plan और Freedom ULD – 1099 Plan रखा है। जानिए क्या है प्लान:

Freedom ULD – 699 Plan: इस एक महीने वाले प्लान की कीमत 699 रुपए है। जिसमें MTNL के दिल्ली और मुबंई नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अन्य नेटवर्क पर 100 मिनट फ्री दी गई हैं। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड डेटा भी दिया गया है, जिसमें 2 MBPS की डाउनलोड स्पीड मिलेगी। हालांकि प्लान में 40 GB की लिमिट दी गई है, जिसके खत्म होने पर डाउनलोड स्पीड घटकर 1 mbps हो जाएगी।

Freedom ULD – 1099 Plan: यह भी एक महीने का प्लान है, जिसके लिए 1099 रुपए खर्च करने होंगे। इस प्लान के तहत भी MTNL नेटवर्क (दिल्ली और मुबंई) पर अनलिमिटेड कॉलिंग और साथ में अन्य नेटवर्क पर 200 मुफ्त मिनट दी जाएंगी। इस प्लान में डेटा की लिमिट 120 जीबी की है, जिसके बाद भी इंटरनेट मुफ्त ही रहेगा हालांकि स्पीड 2 की जगह 1 MBPS रह जाएगी।

www.naqeebnews.com

# MTNL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *