यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो हिस्सा ले रहे हैं 80 से ज्यादा देश

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा ट्रेड शो ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में आज से शुरू हो रहा है। शो का आयोजन 25 सितंबर से 29 सितंबर होगा। इस ट्रेड शो में 80 से ज्यादा देश भाग ले रहे हैं जहाँ वियतनाम साझेदार देश के रूप में भारत के साथ भाग लेगा।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो हिस्सा ले रहे हैं 80 से ज्यादा देश

ट्रेड शो का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। पांच दिनों तक चलने वाला यह यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का दूसरा संस्करण है।

एक्सपो मार्ट में आयोजित यूपीआईटीएस 2024 पिछले संस्करण की तुलना में भव्य है। नोएडा के डीएम मनीष वर्मा के मुताबिक, आयोजन की तैयारियां पूरी हो चुकी है।

जानकारी के मुताबिक़ शो में सम्मिलित होने के लिए बाजार के लगभग डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर रखा है। इस आयोजन को लेकर व्यवसाय से जुड़ी काफी संभावनाएं हैं। विशेष रूप से वैश्विक बाजार में इससे अपार संभावनाएं हैं।

इसमें शिरकत के लिए बड़ी संख्या में दूर-दराज़ से एक्जीबिटर पहुँच रहे हैं। इस दौरान कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है।

ट्रेड शो में पहुँचने को सुविधाजनक बनाने के लिए इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक की समस्या से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का भी ध्यान रखा गया है।

गौरतलब है कि यूपीआईटीएस का पहला आयोजन 2023 में किया गया था। पहले संस्करण में 500 से अधिक विदेशी खरीदारों सहित 70000 घरेलू खरीदारों ने इसमें शिरकत की थी। इस आयोजन में आने वाले आगंतुकों की संख्या 3 लाख से अधिक थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *