मानसून ने किया मध्यप्रदेश तक सफर, गर्मी राहत

भोपाल, 11 जून : दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्यप्रदेश में आगमन के साथ ही प्रदेश के अनेक स्थानों पर बारिश का सिलसिला शुरू हो गया, जिसके चलते लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

मानसून ने किया मध्यप्रदेश तक सफर, गर्मी राहत

मौसम विज्ञान केन्द्र भोपाल के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पी के साहा ने आज यहां ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बने सिस्टमों के चलते मानसून छह दिन पूर्व कल प्रदेश में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि दक्षिण- पश्चिम मानसून ने आज सुबह तक प्रदेश के पांच जिलों बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और मंडला को ‘कवर’ कर लिया है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके चलते इसके तेजी से आगे बढ़ने के आसार हैं।

डॉ साहा ने बताया कि कल रात नरसिंहपुर में 75 मिलीमीटर (मिमी), रायसेन में 63़ 2 मिमी, छिंदवाड़ा में 54़ 0 मिमी, उमरिया में 48़ 2 मिमी, सिवनी में 42़ 4 मिमी, बैतूल में 36़ 2 मिमी, बालाघाट के मलॉजखंड में 29 मिमी के अलावा प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी बारिश हुयी है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी तीन से चार दिन तक मौसम के इसी तरह से बने रहने के आसार हैं। भोपाल में कल शाम को बारिश हुई, जिसके चलते मौसम में ठंडक घुल गयी। आज सुबह से राजधानी तथा उसके आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे, जिसके चलते गर्मी से राहत रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *