विदाई से पहले बरसने के मूड में है मानसून- मौसम विभाग

उत्तर भारत में मानसून अपनी विदाई से पहले कुछ दिन बरसने के इरादे बनाये है। आईएमडी यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग की माने तो अगले पांच दिन बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान है।

विदाई से पहले बरसने के मूड में है मानसून- मौसम विभाग

उत्तर भारत सहित दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिसके चलते सड़कों पर जलभराव होने से व्यवस्था अस्त व्यस्त रही। उत्तर भारत के अलावा ओडिशा में भी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। यहाँ भी अगले कुछ दिन मानसून बरसने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक़ बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और आस पास के इलाक़ों में अधिकतम तामपान के 34 डिग्री सेल्सियस के आस पास जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक।यहाँ शाम के समय हवा में आर्द्रता का स्तर 73 प्रतिशत दर्ज मिला। इसके साथ ही केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में मंगलवार को शाम साढ़े छह बजे वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ (116) श्रेणी की नॉट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *