‘मास्टरशेफ इंडिया’ बने मोहम्मद आशिक

मास्टरशेफ इंडिया शो के एक शानदार ग्रैंड फिनाले के साथ मोहम्मद आशिक इस शो के विजयी रहे। उनके अलावा नंबी जेसिका मराक फर्स्ट रनर-अप जबकि रुखसार सईद सेकेंड रनर-अप का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुए।

'मास्टरशेफ इंडिया' बने मोहम्मद आशिक

बीते आठ सप्ताह से दर्शकों का मनोरंजन करने वाला लज़ीज़ और मनोरंजक शो पूरा हुआ और मैंगलोर के 24 वर्षीय मोहम्मद आशिक इस सीजन के अंतिम मास्टरशेफ के रूप में सामने आये।

मोहम्मद आशिक पिछले सीजन में फेल होने के बाद भी अपनी हिम्मत नहीं हारे और इस असलफलता को उन्होंने अपनी कामयाबी में बदल कर दिखा दिया। उन्होंने शो के पहले डिजिटल-एक्सक्लूसिव सीजन में अपने मास्टरशेफ इंडिया के सपने को पूरा किया है।

शो में मोहम्मद आशिक का सफर ज़रा मुश्किल ज़रूर था मगर इस सीजन के पहले एलिमिनेशन राउंड में खुद को पाकर,उन्होंने अपनी कोशिशे जारी रखीं और उन्हें मास्टरशेफ इंडिया ट्रॉफी घर ले जाने के का सुनहरा मौक़ा मिल ही गया।

बता दें कि आशिक अपनी खुद की जूस की दुकान चलाते थे, जहां उन्होंने खाना पकाने के हुनर को निखारना भी जारी रखा। बीते सीजन में नाकामयाबी का सामना करने के बावजूद ‘मास्टरशेफ इंडिया’ का खिताब अपने नाम करना आशिक की मेहनतों को दर्शाता है।

मोहम्मद आशिक के मुताबिक़ वह मास्टरशेफ इंडिया पर अपनी खूबसूरत यात्रा के लिए बेहद आभारी हैं। वह कहते हैं कि एलिमिनेशन का सामना करने से लेकर ट्रॉफी हासिल करने तक, हर पल एक गहरा सबक था। उनके मुताबिक़ इस अनुभव ने उनके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *