मोदी ने गांधी को याद किया, भारतीयों को किया संबोधित

जोहानिसबर्ग। चार अफ़्रीकी देशों के दौरे पर गये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ़्रीका के जोहानिसबर्ग में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने भारत और अफ़्रीका के नज़दीकी रिश्तों का ज़िक्र करते हुए बताया कि दक्षिण अफ़्रीका ने ही ‘मोहनदास’ को ‘महात्मा’ बनाया। भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व करने वाले मोहनदास करमचंद गांधी लंबे समय तक दक्षिण अफ़्रीका में रहे थे।

modi in africa

अपने भाषण में नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस भारत ने रंगभेद के कारण दक्षिण अफ़्रीका का विरोध किया था, उसी ने रंगभेद समाप्त होने के बाद दक्षिण अफ़्रीका को सबसे पहले अपनाया।  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, “हम भले ही अलग-अलग क्रिकेट टीमों का समर्थन करते हों, लेकिन हमारी साझी सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक विरासत ये सुनिश्चित करती है कि हम क़रीब और जुड़े हुए रहें। ” इससे पहले नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा से मुलाक़ात की और व्यापार जगत के प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित किया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रक्षा उत्पादन, विनिर्माण, खनन और खनिज के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और आर्थिक रिश्तों को मज़ूबत बनाने पर सहमति बनी। दक्षिण अफ़्रीका के बाद मोदी केन्या और तंज़ानिया जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *