भ्रष्टाचारियों के खिलाफ पीएम मोदी का नया नारा

देहरादून : चाहे चुनावी भाषण हो या विदेश जाकर जनसभाओं को संबोधित करने की बात, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी बोलते हमेशा कुछ दिलचस्प और नया सुनने को मिलता है.

Pm Modi

रविवार को भी पीएम मोदी ने एक रैली से एक नए अंदाज में भ्रष्टाचारियों को चेतावनी दी. पीएम मोदी सख्त अंदाज में कहा, ‘न चैन से बैठूंगा, न चैन से बैठने दूंगा’.

दरअसल पीएम मोदी उत्तराखंड के श्रीनगर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे.

इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कहा कि कालाधन और भ्रष्टाचार को खत्म करने की ये लंबी लड़ाई है और मैं इसे लड़ता रहूंगा. Pm Modi

पीएम मोदी ने उत्तराखंड की जनता से वादा किया कि पदों पर बैठकर जिन्होंने लूटा है,

उनकी लूट की पाई-पाई वापस लाऊंगा. उन्होंने ये भी कहा कि विरोधी मेरे खिलाफ चाहे जो करें, मैं अपने देश के गरीबों के लिए सबकुछ झेल लूंगा.

इससे पहले भी पीएम मोदी ने भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों को कुछ इसी अंदाज में चेतावनी दी थी. 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले प्रचार के दौरान मोदी ने देश से भ्रष्टाचार खत्म करने का वादा करते हुए जनता से वादा किया था कि,’ न मैं खाऊंगा और न खाने दूंगा.’

www.naqeebnews.com

# Pm Modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *