मोदी की मां हीराबेन ने खुद बैंक जाकर पुराने नोट बदलवाए

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 97 वर्षीय मां हीराबा ने आज गांधीनगर में अपने गांव के बैंक में जा कर अन्य लोगों की तरह ही अपने पुराने नोट बदलवाए। गौरतलब है कि 500 रूपये और 1000 रूपये के नोट प्रधानमंत्री द्वारा अमान्य घोषित किए जाने के बाद पुराने नोटों को बदला जा रहा है। modi mother

download

रायसान गांव में स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में  व्हीलचेयर पर पहुंचीं। वह आज सुबह बैंक पहुंचीं और उनके साथ उनके संबंधी थे। उन्होंने 4,500 रूपये मूल्य के पुराने नोट बदल कर इतने ही मूल्य के नए नोट लिए। पांच सौ रूपये के नोट ले कर बैंक आईं हीराबा ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए फॉर्म भरा, उस पर अंगूठे का निशान लगाया और अपने रूपये बदले।

www.naqeebnews.com

# modi mother

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *