मंत्रिपरिषद में चार राज्य मंत्रियों की पदोन्नति, नौ नए चेहरे शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपनी मंत्रिपरिषद का बहुप्रतीक्षित विस्तार और फेरबदल करते हुए चार राज्यमंत्रियों को पदोन्नति देने के साथ ही नौ नए राज्य मंत्रियों को इसमें शामिल किया।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में एक आकर्षक समारोह में सर्वश्री धर्मेन्द्र प्रधान, पीयूष गोयल , मुख्तार अब्बास नकवी और निर्मला सीतारमन को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई।

 

सर्वश्री शिव प्रताप शुक्ल, अश्विनी कुमार चौबे , वीरेन्द्र सिंह, अनंत कुमार हेगडे , आर के सिंह, हरदीप सिंह पुरी, गजेन्द्र सिंह शेखावत , सत्यपाल सिंह तथा के जे अल्फोंस को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *