पीएम नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ में छा गए ये चार शख्स

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मन की बात करते हैं तो उसमें अक्सर उन लोगों का जिक्र करते हैं जिन्होंने उन्हें इस बारे में सुझाव भेजे या जिसके किसी काम को उन्होंने पसंद किया. इस बार पीएम ने चार लोगों का जिक्र अपनी मन की बात में किया. Modi

Modi

मोदी ने सबसे पहले शोभा जालान का जिक्र किया जिन्होंने नरेंद्र मोदी एप पर लिखा था कि बहुत सारी पब्लिक ISRO की उपलब्धियों के बारे में जागरूक नहीं है,

और इसलिए पीएम 104 सैटेलाइट के लांच और इंटरसेप्टर मिसाइल के बारे में कुछ जानकारी दें.

मोदी ने शोभा की बात मानते हुए इन दोनों उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया.

मोदी ने अपने मन की बात में तीन और लोगों का जिक्र किया. ये तीनों डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए लाई गई लकी ग्राहक योजना के तहत इनाम जीत चुके हैं और इन्होंने पीएम मोदी के ऐप पर कैशलेश व्यवस्था के प्रचार के अपने प्रयासों का जिक्र किया.

मोदी ने बताया कि मैसूर से संतोष ने हर्ष जताते हुए नरेंद्र मोदी एप पर लिखा है कि उन्हें ‘लकी ग्राहक योजना’ के तहत एक हज़ार रुपये का रिवार्ड मिला.

लेकिन सबसे बड़ी बात जो उन्होंने लिखी वो ये कि उन्होंने अपने एक हज़ार रुपये एक ग़रीब वृद्धा को दे दिए जिसके घर में आग लग गई थी, सामान जल गया था. पीएम ने संतोष के इस नेक काम की प्रशंसा की.

पीएम ने बताया कि दिल्ली के 22 वर्षीय कार चालक भाई सबीर नोटबंदी के बाद डिजिटल कारोबार से जुड़ गए और सरकार की ‘लकी ग्राहक योजना’ में एक लाख रुपये का इनाम जीत गए. अब वो इस योजना के दूत बन गए हैं. सभी पैसेंजरों को पूरा समय ये डिजिटल का ज्ञान देते रहते हैं.

पीएम मोदी ने आखिरी नाम महाराष्ट्र की पूजा नेमाड़े का लिया जो पीजी की छात्रा हैं. पूजा भी रुपे कार्ड, ई वैलेट का उपयोग अपने परिवार में कैसे हो रहा है और इसको करने में कितना आनंद आ रहा है, इसका अनुभव अपने साथियों से शेयर करती हैं.

www.naqeebnews.com

# Modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *