मोदी ने उद्धव को भोज पर बुलाया, राष्ट्रपति चुनाव पर आम राय बनाने की कोशिश

नई दिल्ली : पीएम मोदी ने अगले सप्ताह शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को रात्री भोज पर बुलाया है. गुड़ी पड़वा के मौके पर एनडीए ली सहयोगी पार्टियों के लिए आयोजित इस भोज में पीएम मोदी आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आम सहमति बनाने की कोशिश कर सकते हैं. Modi

Narendra-Modi-on-Land-Bill

शिवसेना के सूत्रों ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया है कि बीजेपी चुनाव से पहले आम सहमति बनाना चाहती है ताकि बाद में किसी को कोई शिकायत न रहे.

वर्तमान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है .

इस बीच भाजपा के एक केंद्रीय नेता ने दावा किया कि राष्ट्रपति पद के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुरमू प्रमुख संभावित उम्मीदवारों में हैं.

लोकसभा, राज्यसभा और विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं के सभी सदस्य राष्ट्रपति चुनाव में मतदाता हैं. शिवसेना सूत्र ने कहा कि भाजपा को लोकसभा में बहुमत हासिल है.

वह कई राज्यों में भी सत्ता में है लेकिन वह सहयोगी दलों को शिकायत का कोई मौका नहीं देना चाहती और इसीलिए मोदीजी ने रात्रिभोज का आयोजन किया है

www.naqeebnews.com

# Modi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *