विधायक पर गैंगरेप का आरोप,पीड़िता की हत्या के बाद केस दर्ज

सुल्तानपुर : सपा विधायक अरुण वर्मा पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली रोशनी सिंह उर्फ पिंकी की हत्या मामले से यूपी की राजनीति गर्मा गई है। विधायक के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। Mla

Mla

मृतिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विधायक अरुण वर्मा के खिलाफ धारा 302 में नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पिंकी जयसिंहपुर थाना के चोरमा गांव की रहने वाली थी।

पिंकी की लाश शनिवार को मिली और उसके बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया।

पिंकी ने 5 अक्टूबर 2013 को सदर विधायक अरुण वर्मा और उनके साथियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था, लेकिन अखिलेश यादव के करीबी होने के कारण इनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।

कोर्ट से केस वापस लेने के लिए विधायक और उनके गुर्गों पर दबाव डालने का आरोप भी लगा है।

हाईकोर्ट के आदेश पर यहां सुनवाई की अगली तारीख 21 फरवरी तय की गई थी। इससे पहले ही पिंकी की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

शनिवार की रात पिंकी की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई। एएसपी ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की गहराई से जांच चल रही है। उधर विधायक का कहना है की हत्या की जानकारी उन्हें नही है।

www.naqeebnews.com

# Mla

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *