सीरिया, रूस के मीज़ाइलों ने कई ड्रोन मार गिराए

सीरिया में रूस के हमीमीम सैन्य केन्द्र के एंटी एयर क्राफ़्ट सिस्टम ने लाज़ेक़िया में कई ड्रोन विमानों को निशाना बनाया है।रूस के हमीमीम सैन्य केन्द्र के एंटी एयर क्राफ़्टर सिस्टम ने फ़ायरिंग करके लाज़ेक़िया के क्षेत्र में अनेक ड्रोन विमानों को तबाह कर दिया।

माना जा रहा है कि यह ड्रोन विमान आतंकवादियों के थे जो लाज़ेक़िया के आसमान में उड़ान भर रहे थे। सीरिया में तरतूस में स्थित नौसेना केन्द्र और लाज़ेक़िया में हमीमीम सैन्य केन्द्र रूस के पास है और सीरिया की अपील पर रूस, आतंकवादी गुटों के विरुद्ध संघर्ष में 2015 से सहयोग कर रहा है और इसी परिधि में विभिन्न अवसरों पर सीरिया में स्थित इन सैन्य केन्द्रों को प्रयोग भी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *