यमन में हाउती विद्रोहियों का मिसाइल हमला, 12 मरे

काहिरा 06 जून: यमन में मारिब प्रांत सेना मुख्यालय पर हाउती विद्रोहियों के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये।प्रांतीय सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।


उन्होंने बताया कि हाउती विद्रोहियों ने बैलिस्टिक मिसाइल से यमनी सशस्त्र बलों के प्रशासनिक मुख्यालय के ईंधन स्टेशन पर हमला किया। हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए हैं।

यमन में सरकारी बलों और हाउती विद्रोहियों के बीच छह साल से अधिक समय से संघर्ष जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *