अंसारुल्लाह संगठन के मीज़ाइल हमले और गोलाबारी में कई सऊदी सैनिक हताहत

यमन के अंसारुल्लाह संगठन ने सऊदी अरब के ठिकानों पर मीज़ाइल हमले और गोलाबारी करके कई सऊदी सैनिकों और उनके एजेंटों को मार गिराया है।

 

यमन के रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि अलजौफ़, जीज़ान और असीर प्रांतों के विभिन्न क्षेत्रों पर अंसारुल्लाह संगठन ने सऊदी सैनिकों और सऊदी अरब के किराए के सैनिकों के ठिकानों पर मीज़ाइल फ़ायर किए और तोपख़ाने से फ़ायरिंग की जिसमें अनेक सऊदी सैनिक और उनके एजेंट मारे गए। सूत्र के अनुसार अंसारुल्लाह के मीज़ाइल यूनिट ने जौफ़ प्रांत के केंद्र में स्थित अलहज़्म क्षेत्र पर कैट्यूशा मीज़ाइल दाग़े जिसके परिणाम स्वरूप कई सऊदी सैनिक मारे गए और कई अन्य हताहत हुए।

दक्षिणी सऊदी अरब के जीज़ान क्षेत्र में भी यमनी बलों ने सऊदी अरब के सैनिकों के एक हमले को विफल बना दिया जिसमें कई सऊदी सैनिक हताहत और घायल हुए। जीज़ान के ही कई अन्य क्षेत्रों पर यमनी बलों ने तोपख़ाने से गोलाबारी की जिसमें कई सैनिक मारे गए। )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *